Uncategorizedयूपी
सपा के वयोवृद विधायक आलमबदी की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

यूपी न्यूज डेस्क लखनऊ. यूपी के सबसे ईमानदार सपा के वायोवृद विधायक आलमबदी आजमी की तबियत खराब हो गई है. उन्हें लखनऊ के मेंदाता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने अस्पताल पहुंचकर उनके कुशल क्षेम जाना और डॉक्टरों से बातचीत की. ज्ञात रहे कि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ सहयोगी एवं निजामाबाद विधानसभा (जनपद आज़मगढ़) के विधायक आलमबदी आज़मी को उनकी सादगी के लिए देश भर में जाना जाता है.




