क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़
ग्रंथी की हत्या के आरोपी की जमानत खारिज
पीलीभीत।1 मार्च 2026 को पूरनपुर के गांव रम्पुरा कौन में गुरुद्वारा के ग्रंथी हरविंदर सिंह पर गड्ढा खोदने वाले वर्मा से जानलेवा हमला हुआ था। हमले में आई चोटों के कारण 25 जून 2026 को हरविंदर सिंह की मौत हो गई थी। इस मामले में प्रथम सूचना रिपोर्ट गुरजीत कौर ने अज्ञात में दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने विवेचना में गांव रम्पुरा कौन निवासी कुलदीप सिंह सोनी और उसके एक अन्य सहयोगी को इस मामले में आरोपी बनाया। कुलदीप सिंह सोनी की ओर से जिला एवं सत्र न्यायाधीश रविंद्र कुमार की अदालत में जमानत अर्जी दाखिल की गई मंगलवार को जमानत अर्जी पर दोनों पक्षों की बहस सुनी गई। मामला गंभीर पाकर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रविंद्र कुमार ने आरोपी कुलदीप सिंह सोनी की जमानत अर्जी खारिज कर दी है।




