
पूरनपुर.जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक सुकृति माधव मिश्रा ने शनिवार को पूरनपुर जाकर हर्षित मिश्रा के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान हर्षित के माता-पिता ने घटनास्थल से भागे अफसरों के नाम एफआईआर में शामिल कराने, सीबीआई जांच कराने और दर्ज रिपोर्ट में उनकी तहरीर को शामिल कराने की मांग की। बदायूं जनपद के गांव सैजनी के समीप स्थित एचपीसीएल के कम्प्रेस्ड बायोगैस प्लांट के वरिष्ठ अधिकारियों सुधीर गुप्ता व पूरनपुर के हर्षित मिश्रा की गोली मारकर हत्या की घटना का मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया है। प्रमुख सचिव ने इसकी मॉनिटरिंग शुरू कर दी है। शासन के सख्त रुख पर शनिवार को पीलीभीत में डीएम ज्ञानेंद्र सिंह और एसपी सुकीर्ति माधव ने एचपीसीएल के उप प्रबंधक हर्षित मिश्रा के घर पहुंचकर उनके माता-पिता मुलाकात की। हर्षित के माता-पिता ने घटना स्थल से भागे अफसरों के नाम एफआईआर में शामिल कराने, सीबीआई जांच कराने और दर्ज रिपोर्ट में उनकी तहरीर को शामिल कराने की मांग की है. इधर युवा भाजपा नेता प्रफुल्ल मिश्रा ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को पत्र भेज कर इस मामले की किसी अन्य एजेंसी से जांच करने की मांग की है.

