लोकल न्यूज़

मार्च की लूट: पापड़ की तरह हाथ से उखड़ रहा शेरपुर -चंदुइया मार्ग

ग्रामीणों ने काम बंद कराया

पीलीभीत. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में सड़क को हाथ से उखाड़ते देखा जा रहा है। यह सड़क घुंघचाई क्षेत्र की शेरपुर मकरंदपुर से चन्दुइयां जाने वाली बताई जा रही है। यह सड़क लोक निर्माण विभाग की बताई जा रही है. शनिवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर सड़क निर्माण में घोटाले का आरोप लगाया। बताया जा रहा है कि इस सड़क का निर्माण एक करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि मामूली परत के नीचे मिट्टी निकल रही है। मानकों की अनदेखी की जा रही है। ग्रामीणों के हंगामा और विरोध प्रदर्शन के बाद सड़क के निर्माण कार्य को रोक दिया गया है। पापड़ की तरह उखड़ रही सड़क का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप पहुंच गया है अधिकारी पूरे मामले को दबाने का प्रयास कर रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि मार्च की लूट में इस सड़क को बनाया जा रहा है ताकि बजट को ठिकाने लगाया जा सके.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!