यूपीराज्यलोकल न्यूज़

डॉ. भुवन चंद्र पंत ने संभाली जिले के नए सीएमओ की जिम्मेदारी

पीलीभीत।

जनपद के नवागत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भुवन चंद्र पंत ने मंगलवार दोपहर सीएमओ कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। शासन ने हाल ही में निवर्तमान सीएमओ डॉ. आलोक कुमार का स्थानांतरण महाप्रबंधक, राज्य स्वास्थ्य अभिकरण (साचीज) के पद पर किया है। उनके स्थान पर जौनपुर में तैनात अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंत को पीलीभीत का नया मुख्य चिकित्सा अधिकारी नियुक्त किया गया है।

कार्यभार ग्रहण करने के दौरान निवर्तमान सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने डॉ. पंत को बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करते हुए विभागीय कार्यभार हस्तांतरित किया गया।

कार्यभार संभालने के बाद डॉ. भुवन चंद्र पंत ने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करने तथा स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!