गोमती उदगम की दुर्दशा से सीएम सलाहकार अवनीश अवस्थी को अवगत कराया
फिल्म मेकर, पर्यावरण विद दीपिका चतुर्वेदी ने अवस्थी को भेंट की अपनी पुस्तक

पीलीभीत. मां गोमती के उद्गम स्थल को नया स्वरूप देने का काम भले ही तेज हो गया है, डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद अविरल धारा नहीं बह पा रही है. कार्यों की प्रगति के अपडेट को लेकर फिल्ममेकर और पर्यावरण विद दीपिका चतुर्वेदी गत दिवस लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार अवनीश अवस्थी से मिली और उन्हें अपनी पुस्तक एलांग दी बैंक आफ रीवर गोमती भेंट की. इस दौरान उन्होंने अवगत कराया कि
उद्गम स्थल को पर्यटन और आस्था केंद्र के रूप में विकास किया जा रहा है। यहां गोमती की अविरल धारा को पुनर्जीवित करने, जलस्रोतों के संरक्षण और पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित करने की आवश्यकता है.
केंद्र सरकार ने भी यहां एक परियोजना को मंजूरी दी है। आने वाले समय में यह स्थान पीलीभीत की पहचान के साथ-साथ एक बड़े धार्मिक और इको-टूरिज्म केंद्र के रूप में उभर सकता है। श्री अवस्थी ने गोमती उदगम से अविरल धारा बहाने का आश्वासन दिया. UP news desk pilibhit




